झूठ की हद
खबर है ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई,
तो फिर क्यों विदेशों से आयी मदद स्वीकार की गई।
क्यों इतने टन ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ा दिया,
क्यों सभी राज्यों ने ऑक्सीजन की कमी का शोर मचा दिया।
क्यों सड़कों और अस्पतालों के बाहर लोग दम तोड़ने लगे
क्यों ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश में लोग मारे मारे फिरे।
क्यों कुछ लोग इतनी असंवेदनशील बयानबाज़ी करते हैं,
आत्मग्लानि महसूस करने की जगह झूठ की हदें पार करते हैं।